Chhattisgarh Voter List se 27 Lakh Naam Gayab Kahin Aapka Naam Bhi To Nahi Kat Gaya

रायपुर: छत्तीसगढ़ में चुनाव आयोग ने मतदाता सूची (Voter List) को पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (SIR) के तहत जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। आयोग ने राज्य भर में सघन सत्यापन अभियान चलाकर करीब 27 लाख 34 हजार ऐसे नामों को हटा दिया है, जो या तो अब दुनिया में नहीं हैं या अपना स्थान बदल चुके हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, सत्यापन में तीन बड़ी वजहें सामने आई हैं:

❌ मृत मतदाता: प्रदेश भर में 6,42,234 ऐसे नाम मिले, जो मृत व्यक्तियों के थे।

❌ शिफ्टेड/गैर-मौजूद: 19,13,540 मतदाता ऐसे पाए गए जो या तो दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं या लंबे समय से अपने पते पर मौजूद नहीं हैं।

❌ डुप्लीकेट एंट्री: 1,79,043 मतदाता ऐसे थे जिनका नाम एक से अधिक जगहों पर दर्ज था। अब उनका नाम केवल एक ही स्थान पर मान्य होगा।

इस महाअभियान में पूरे प्रदेश से 1 करोड़ 84 लाख 95 हजार 920 लोगों ने एनरोलमेंट फॉर्म (EF) भरकर अपनी जानकारी सत्यापित की है। आयोग का मकसद साफ है—वोटर लिस्ट से फर्जीवाड़े की गुंजाइश को पूरी तरह खत्म करना।

अगर आपको लगता है कि आपका नाम गलती से काट दिया गया है, या आप नया नाम जुड़वाना चाहते हैं, तो अभी भी वक्त है।

📅 दावा-आपत्ति की तारीख: 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक।

📅 फाइनल लिस्ट का प्रकाशन: 21 फरवरी 2026।

आप अपने नजदीकी मतदान केंद्र या चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं। जागरूक बनें और लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Related posts

Leave a Comment